फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम 6:40 बजे के बाद जींद रूट पर नहीं लोकल बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जींद रूट पर शाम छह बजकर 40 मिनट के बाद बस सेवा उपलब्ध नहीं होने से तारागढ़, गुलियाणा और देवबन सहित आसपास के गांवों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों के अनुसार शाम के समय कामकाज और अन्य जरूरी कार्यों से लौटने वाले लोगों को बस नहीं मिलती।
विज्ञापन

वहीं लंबे रूटों पर चलने वाली बसें भी इन गांवों में नहीं रुकतीं। ऐसे में लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है या फिर लंबें रूट वाले अड्डों पर उतरना पड़ता है। यात्री संदीप, मनोज, सुनील और राजेश ने बताया कि शाम के समय जींद रूट पर बसों की संख्या कम होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है। विशेषकर उन लोगों को दिक्कत होती है, जिन्हें नौकरी, पढ़ाई या अन्य काम से देर शाम घर लौटना होता है। उन्होंने शाम के समय अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है।

नई बसें आने पर किया जाएगा संचालन
यातायात प्रबंधक विपुल कुमार ने बताया कि नई बसें आने के बाद विभिन्न रूटों पर बस सेवा का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें