फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पीआर धान की खरीद नहीं होने से किसान परेशान

विज्ञापन
कलायत खरीद केंद्र पर अपनी धान की फसल लेकर पहुंचे मेघराज राणा। संवाद
विज्ञापन
कलायत। अनाज मंडी में पीआर धान की बंद पड़ी खरीद से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कलायत निवासी किसान मेघराज राणा और धर्मपाल ने बताया कि वे करीब 200 क्विंटल धान की फसल लेकर चार दिन पहले मंडी पहुंचे थे। उनका फसल पंजीकरण भी हो चुका है लेकिन इसके बावजूद अभी तक धान की खरीद नहीं की गई।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि सरकार ने पीआर धान का समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारियों की मिलीभगत से किसानों पर कम भाव में फसल बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। कम रेट पर धान बेचने से मना करने पर नमी का हवाला देकर उन्हें परेशान किया जाता है जबकि उनकी फसल पूरी तरह सूखी हुई है।
किसानों ने बताया कि कलायत अनाज मंडी में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण उनकी फसल आसपास के खेतों में बनाए गए खरीद केंद्रों पर पड़ी है। इन केंद्रों पर फसल रखने के लिए पक्का फर्श तक उपलब्ध नहीं है। मौसम खराब होने और बारिश की आशंका के चलते उन्हें अपनी फसल खराब होने का डर सता रहा है। मेघराज राणा ने आरोप लगाया कि एक कर्मचारी और व्यापारी उनके पास पहुंचे थे और 2140 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से धान बिकवाने की बात कही थी।
विज्ञापन

खरीद एजेंसी हैफेड की अधिकारी पिंकी बूरा ने बताया कि किसानों की धान की फसल में नमी की जांच की गई थी, जिसमें निर्धारित मानक से अधिक नमी पाई गई। रविवार को दोबारा नमी की जांच कर नियमानुसार खरीद प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

कलायत खरीद केंद्र पर अपनी धान की फसल लेकर पहुंचे मेघराज राणा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें