फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फोटोग्राफी में बीएएमसी की अमनप्रीत प्रथम

Sat, 21 Sep 2024 06:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका में शुक्रवार को दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। पहले दिन के कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. रामनिवास यादव ने की। उन्होंने छात्राओं को बताया कि इस कार्यक्रम में छात्राओं के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए महाविद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम करवाए जाते हैं, ताकि छात्राओं के अंदर छुपी हुई प्रतिभा सामने आ सके। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. भैरवी ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने किया गया है। इसका उद्देश्य छात्राओं की छुपी हुई विभिन्न प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें प्रोत्साहित करना है ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
विज्ञापन


कार्यक्रम के प्रथम दिन आठ प्रतियोगिताएं करवाई। इसमें पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण, फोटोग्राफी, कार्टूनिंग, क्ले मॉडलिंग, कोलाज, मेहंदी एवं क्विज का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दूसरे दिन नृत्य एवं गायन की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, ताकि छात्राएं अपनी छुपी हुई कला को प्रदर्शित कर सकें। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों सहित सभी छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
फोटोग्राफी

n
बीएएमसी प्रथम वर्ष- अमनप्रीत-प्रथम स्थान।

n
बीएएमसी तृतीय- माफी- द्वितीय स्थान।

n
बीएएमसी तृतीय- सिवानी-तृतीय स्थान।

n
बीए तृतीय वर्ष- कुमकुम- तृतीय स्थान

पोस्टर मेकिंग

बीए तृतीय वर्ष-रानी-प्रथम स्थान।

n
बीकॉम प्रथम वर्ष- हरमनप्रीत कौर- द्वितीय स्थान।

n
बीए तृतीय वर्ष- मुस्कान पाल- तृतीय स्थान।

n कार्टूनिंग प्रतियोगिता ः बीकॉम तृतीय वर्ष- सिमरन-प्रथम स्थान।

n
बीकॉम तृतीय वर्ष- कोमल- द्वितीय स्थान।

n
बीए द्वितीय वर्ष-आरती - तृतीय स्थान।

कोलाज प्रतियोगिता

n
बीएससी तृतीय वर्ष- रिद्धम -प्रथम स्थान।

n
बीएससी तृतीय महक - द्वितीय स्थान।

n
बीएससी तृतीय उमंग - तृतीय स्थान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें