फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भीषण गर्मी के बीच रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं नहीं

Mon, 03 Jun 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नौतपा का प्रकोप जारी है और बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशानी किया है। इस भीषण गर्मी के बीच शहर के रेलवे स्टेशन पर भी गर्मी से बचाव को लेकर कोई सुविधाएं नहीं है। एक तरफ जहां शहर के बड़े रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी का प्रबंध नहीं है तो नया बस स्टैंड के पास स्थित नया कैथल रेलवे हॉल्ट पर बैठने का कोई प्रबंध नहीं है।

ऐसे में रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ती है। बड़े रेलवे स्टेशन पर कुछ साल पहले ही कुछ सामाजिक संस्थाओं की ओर से यात्रियाें को गर्मी में ठंडा पानी देने के लिए वाटर कूलर लगाया था, लेकिन वह भी बंद हो चुका है। वहीं, नया कैथल रेलवे हॉल्ट पर पानी की यह सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


रेलवे को किए जाने चाहिए प्रबंध ः रेल यात्री कल्याण समिति कैथल के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने कहा कि कैथल रेलवे स्टेशन पर गर्मी में यात्रियों के लिए विशेष प्रबंध रेलवे को करने चाहिए। यहां पर बने प्रतीक्षालय में काफी गर्मी होती है और रेलवे ने जो पानी के लिए नल लगाएं हैं, उनमें भी पानी गर्म रहता है। इसलिए एक वाटर कूलर का प्रबंध रेलवे की ओर से भी किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


नया कैथल रेलवे हॉल्ट पर भी सुविधाओं का अभाव ः रेल यात्री नीतेश कुमार ने बताया कि कैथल में नया बस स्टैंड के पास बनाए गए नया कैथल रेलवे हॉल्ट पर भी सुविधाओं का अभाव है। यहां पर न तो बैठने का कोई प्रबंध है और न पीने के पानी का। यात्रियों को यदि स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं ही नहीं मिल पाई तो वे रेल में यात्रा कैसे कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें