फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह जून को कोरोना से कोई मौत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों की मौत के मामले में मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। वहीं केवल छह नए मामले सामने आए हैं। दस लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। जिले में इस समय एक्टिव केस 107 रह गए हैं। इससे पूर्व एक जून की तिथि एसी थी, जिसमें किसी की मौत नहीं हुई थी। अप्रैल व मई माह में लगातार मौतों का सिलसिला चला। इसके बाद अब चौदह अप्रैल तक भी लगातार एक या एक से अधिक मौतें हुईं।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिला में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 6 नए केस सामने आए हैं। उन्होंने बताया जिला के लिए राहत की खबर है कि मंगलवार को जिला में कोरोना से कोई भी मृत्यु नहीं हुई है। 10 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 107 रह गए हैं। जिले का रिकवरी रेट 96 प्रतिशत हो गया है। पॉजिटिव रेट 4 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3 प्रतिशत है।
डीसी ने बताया कि जिले में 74 मरीज होम आइसोलेशन में है। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। हॉम आइसोलेशन में रह रहे 9358 व्यक्तियों में से 9284 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को 1883 व्यक्तियों का हुआ टीकाकरण
डीसी ने बताया कि बुधवार को जिले भर में 30 जगहों पर वैक्सीनेशन शिविर लगाए जाएंगे। डीसी ने कहा कि जिला में अभी तक 2 लाख 2 हजार 266 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 73 हजार 838 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 28 हजार 428 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉक के तौर पर 17190 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 12680 कोविशील्ड तथा 4510 कोवॉक्सीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें