फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लगा डकैतों का कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीवन के गांव सौथा स्थित एक कुटिया में डकैती के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा है। पुलिस पंजाब व हरियाणा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार रात 12 बजे योग आश्रम कुटिया में 10 से 12 बदमाशों ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर चेकिंग के बहाने डकैती डाली थी। इस दौरान बदमाशों ने साध्वी रुकमणी व उसकी सहायक सेवादार महिला भतेरी देवी को गन प्वाइंट पर ले बंधक बनाकर 10 तोले सोना, एक किलोग्राम चांदी व 25 हजार रुपए नकदी लूट ली थी।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि पुलिस लगातार बदमाशों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। उम्मीद है कि जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें