फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के लिए शाम को 6:40 के बाद बस सेवा नहीं

विज्ञापन
शहर के बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
कैथल। जिले से दिल्ली और एनसीआर के प्रमुख शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रोडवेज के कैथल डिपो से शाम 6 बजकर 40 मिनट के बाद दिल्ली के लिए कोई भी सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। रात के समय सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों को इस वजह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कैथल बस स्टैंड से दिल्ली के लिए आखिरी बस शाम 6:40 बजे रवाना होती है। इसके बाद यदि किसी यात्री को रात में दिल्ली जाना हो, तो उसके पास कोई सीधा विकल्प नहीं होता। यात्रियों को पहले लोकल बसों या निजी वाहनों के जरिये करनाल जाना पड़ता है। वहां से उन्हें दिल्ली की बस पकड़ने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस प्रक्रिया में न केवल यात्रियों का कीमती समय बर्बाद होता है बल्कि उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। वहीं रात 8:40 के बाद करनाल के लिए भी कोई बस नहीं है।
पानीपत और सोनीपत के लिए भी संकट
यात्री कमलकांत, सुरेंद्र और रजनीश ने कहा कि दिल्ली के लिए रात में बस न होने का सीधा असर पानीपत और सोनीपत जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ रहा है। दिल्ली जाने वाली बसें इन्हीं प्रमुख शहरों से होकर गुजरती हैं। शाम ढलते ही इन रूटों पर बसों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो जाती है। देर रात घर लौटने वाले दैनिक यात्रियों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

कई बार लगा चुके हैं गुहार
दैनिक यात्री समस्या के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं। यात्रियों की मांग है कि कैथल डिपो से कम से कम रात 8 बजे तक दिल्ली के लिए बसें चलाई जाएं। लोगों का कहना है कि पर्याप्त यात्री संख्या होने के बावजूद विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यात्रियों को रोजाना घंटों इंंतजार और कठिनाइयों का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
-
वर्जन
यातायात प्रबंधक विपुल कुमार ने बताया कि सीधे दिल्ली के लिए शाम के बाद यात्रियों की संख्या कम रहती है लेकिन फिर भी सामंजस्य बैठाकर व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जाएगा।

शहर के बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें