पूंडरी में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के साथ अध्यक्ष तेजवीर सिंह। विज्ञप्ति
पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या शिक्षा समिति (रजि.) फतेहपुर-पूंडरी की नवनिर्वाचित गवर्निंग बॉडी के चुनाव में तेजवीर सिंह को सर्वसम्मति से पुन: समिति का अध्यक्ष चुना गया। समिति के अंतर्गत संचालित चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर-पूंडरी की गवर्निंग बॉडी के पदाधिकारियों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया। नई कार्यकारिणी में सरदार हरेंद्र सिंह कोटिया को उपाध्यक्ष, प्रवीण मित्तल को महासचिव और लाला राजीव सिंगला को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर अध्यक्ष तेजवीर सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की कार्यशैली व सहयोगात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। इस अवसर पर सांसद प्रभारी रविंद्र धीमान, अरविंद गोलेन, चमेल सिंह बरसाना, बलबीर सिंह टयोंठा, कुलविंद्र सिंह, मास्टर शमशेर सिंह मौजूद रहे।
पूंडरी में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के साथ अध्यक्ष तेजवीर सिंह। विज्ञप्ति