फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ग्रामीण क्षेत्रों के 142 विकास कार्यों के लिए बजट नहीं ः दीप

Wed, 15 Nov 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनसंवाद कार्यक्रमों के तहत विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं। ऐसे में जिला परिषद की तरफ से भी मांग की गई है कि जिप के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले 142 विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि नहीं हैं। इसलिए फंड जारी किया जाए, ताकि इन विकास कार्याें को कराया जा सके। इन्हीं कार्याें के संदर्भ में बुधवार को जिला परिषद परिसर में सदन की बैठक हुई। सदन की बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद के अध्यक्ष दीपक मलिक जाखौली ने की।
इस बैठक के उपाध्यक्ष कर्मबीर कौल सहित अन्य पार्षदों ने भी इस दौरान अपने विचार रखे। इस दौरान जिला परिषद के सीईओ अश्वनी मलिक भी मौजूद रहे। बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य पार्षदों ने सर्वसम्मति से सरकार की तरफ से आई विकास कार्याें की सूची के लिए अलग से राशि जारी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद अध्यक्ष दीपक मलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री की तरफ से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान गांव में विकास कार्यों को लेकर मांगपत्र भी दिए जा रहे हैं। करीब 142 विकास कार्यों की सूची जिला परिषद को भेजी गई है, लेकिन इन विकास कार्यों को करवाने के लिए ग्रांट नहीं है। जिला परिषद में पहले ही ग्रांट काफी कम हैं। सभी पार्षदों ने सहमति से प्रस्ताव पारित किया कि सरकार इसके लिए अलग से ग्रांट जारी करें, ताकि विकास कार्य हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें