फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: न्यू रेलवे हाल्ट पर बुनियादी सुविधाएं नहीं, लोग परेशान

Wed, 28 Jan 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। न्यू रेलवे हाल्ट पर बुनियादी सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल्ट पर न तो शौचालय की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की सुविधा। मजबूरी में यात्रियों, खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को लंबे समय तक इंतजार और असुविधा झेलनी पड़ती है। रेलवे की ओर से बनाए गए इस हाल्ट को शुरू हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर हालात जस के तस बने हुए हैं।

यात्रियों का कहना है कि लंबी दूरी से आने-जाने वाले लोगों के लिए शौचालय और पानी जैसी सुविधाएं बेहद जरूरी हैं, लेकिन रेल प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। विष्णु कॉलोनी निवासी करतारा राम ने बताया, “ट्रेन का इंतजार करते समय कई बार आधा से एक घंटा खड़ा रहना पड़ता है। न पानी मिलता है, न शौचालय। मजबूरी में आसपास खुले में जाना पड़ता है, जो बहुत शर्मनाक स्थिति है।”
विज्ञापन


यात्रियों की मांग : स्थानीय लोग और यात्री रेल प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि न्यू रेलवे हाल्ट पर जल्द से जल्द शौचालय, पीने का पानी, रोशनी, बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी और पुलिस गश्त भी की जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को सुविधाजनक माहौल मिल सके। यात्री विपिन ने बताया कि हाल्ट पर लगी कुर्सियां भी बदहाल स्थिति में हैं। कई कुर्सियां टूटी हुई हैं, जिससे यात्रियों को बैठने की सुविधा नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन


सुरक्षा और रोशनी की कमी

स्थानीय निवासी सुनीता देवी ने कहा कि हाल्ट पर लाइट का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। शाम ढलते ही पूरा हाल्ट अंधेरे में डूब जाता है, जिससे यात्रियों में डर का माहौल बन जाता है। महिलाओं को अकेले खड़े होने में डर लगता है क्योंकि हाल्ट नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें