फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेंगू के आइसोलेशन वार्ड में प्रबंध नहीं

Tue, 17 Dec 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में उचित प्रबंध नहीं है। यहां पर मच्छरदानी तो लगाई गई, परंतु खिड़कियों में मच्छर भगाने के कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं।

गौरतलब है कि जिले में अब तक 77 संक्रमित मामले आ चुके हैं। वहीं, अब तक साढ़े चार हजार से अधिक घरों में मच्छर का लार्वा मिल चुका है। वहीं, सोमवार को भी डेंगू का कोई नया संक्रमित मरीज नहीं आया है।
विज्ञापन


उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिलेभर में डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के तहत आठ हजार 810 घरों व दुकानों में मच्छर के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 30 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला।

उधर, 13 बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। डेंगू के मच्छर का लार्वा मिलने पर सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया गया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया। अब तक 4519 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 4639 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। वहीं, राहत की बात यह भी रही कि जिले में सोमवार को डेंगू का कोई नया संक्रमित केस नहीं मिला।

पिछले कुछ दिन से जिले में डेंगू के संक्रमित मरीजों की बढ़ रही संख्या पर रोक लगी है। यह जिलावासियों के लिए राहत की बात है। वहीं, अब तक जिले में डेंगू के 77 संक्रमित मरीज आ चुके हैं।
विज्ञापन


डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए साफ-सफाई होना बेहद जरूरी है। इसको लेकर विभाग की टीमें लोगों को लगातार जागरूक कर रही हैं। सभी से अपील है कि बचाव के लिए सतर्कता जरूर बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें