फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट रही आस, 2811 बच्चों का भविष्य अंधकार में

Wed, 07 May 2014 11:55 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में 134ए के तहत बच्चों का दाखिला लेने के लिए अभिभावकों उम्मीद दिन प्रतिदिन टूटती जा रही है। जरूरतमंद बच्चों को मन मसोस कर सरकारी स्कूलों में ही दाखिला लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 एक ओर जहां हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों को चार जुलाई तक का समय दिया है। वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा तीसरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों का दाखिला दिलवाने के लिए 11 मई को टेस्ट लिया जा रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग व निजी स्कूलों की लड़ाई में नुकसान बच्चों को उठाना पड़ रहा है। अभिभावकों का सवाल है कि जब दाखिला ही नहीं दिलवाना था तो बच्चों को ये सपने ही क्यों दिखाए गए।

बच्चों के भविष्य से खिलवाड़
अभिभावक रमेश कुमार, निशांत सिंह, कर्मचंद, बलवान सिंह, बरखा राम, मुकेश सैनी, प्रवीन कुमार, सुलतान सिंह, राजेश वेद, बलराम सिंह, चमन सिंह, अनता राम और प्रेम सिंह ने बताया कि पिछले करीब तीन महीने से 134 ए के तहत विद्यार्थियों के दाखिले के लिए इंतजार कर रहे हैं। एक अप्रैल से नया शिक्षण सत्र आरंभ हो चुका है। शिक्षण सत्र आरंभ होने के बाद भी उनके बच्चे घरों में दाखिले के इंतजार में बैठे हैं। कई बच्चों को तो मजबूरन अब सरकारी स्कूलों में ही दाखिला लेना पड़ा है। क्योंकि पढ़ाई में करीब सवा महीने का समय निकल चुका है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग जुटा टेस्ट लेने के लिए तैयारियों में
शिक्षा विभाग जिले में कक्षा तीसरी से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए टेस्ट का आयोजन करेगा। इसी टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को 134ए के तहत दाखिला मिलेगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने जिले के कई स्कूलों का परीक्षा के लिए सेटर बनाए हैं। गौरतलब है कि जिले के 2811 विद्यार्थियों ने 134ए के तहत आवेदन किया हुआ है। जिनकी 11 मई को परीक्षा ली जाएगी। इसी परीक्षा के आधार पर जिला शिक्षा विभाग निजी स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले करवाएगा।

चुप्पी साधे हुए हैं शिक्षा विभाग अधिकारी
जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद आंतिल और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतीश राणा ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार विद्यार्थियों को टेस्ट लेना है। जिसके लिए लगभग सभी तैयारियां कर ली हैं। टेस्ट लेने के बाद विभाग से जो भी आदेश आएंगे उनका सख्ती से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें