फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों में सीवन की निष्ठा और लड़कों में रुद्र प्रथम

विज्ञापन
23-कैथल। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते हुए खिलाड़ी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। बैडमिंटन अकादमी की ओर से आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। इसमें अंडर-13 में सीवन की निष्ठा और लड़कों में रुद्र विजेता बने।
विज्ञापन

इससे पूर्व समापन कार्यक्रम में पुलिस उप अधीक्षक सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दूसरे दिन लगभग 50 टीमों ने हिस्सा लिया। संगठन के प्रधान संजय गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। क्वार्टर फाइनल और सेमी फाइनल के बाद फाइनल हुए।
फाइनल मैच देर शाम को खेला गया। अंडर-13 लड़कियों में सीवन की निष्ठा व स्नेहा के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें निष्ठा विजेता रहीं। अनन्या व प्रांजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 डबल मैच श्रेया व अनन्या गोयल और अवनी व खुशी के बीच हुआ। इसमें श्रेया व अनन्या गोयल प्रथम रहीं। अंडर-15 लड़कियों में दिव्या व दिवांशी के बीच हुआ। इसमें दिव्या प्रथम रहीं।
विज्ञापन

पुरुष एकल में वाकुल व अनिल के बीच हुए मुकाबले में वाकुल प्रथम रहे। इसी प्रतिस्पर्धा की अंडर-13 में रुद्र व स्पर्श के बीच मैच में रुद्र विजेता रहे। अंडर-17 महिला एकल में दिव्या प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय और अराध्या व रिधी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 डबल में दिव्या व अराध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में चेतन्य प्रथम, हर्ष द्वितीय व पारस और कुलप्रीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर प्रधान एडवोकेट संजय गुप्ता गुरमीत सिंह, खजांची कपिल शर्मा बैडमिंटन अकादमी के एमडी रमेश कुमार, कुलदीप धीमान, रणबीर आर्य, डॉ. धर्मपाल, कोच सचिन व वाकुल मौजूद थे।

24-कैथल। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एकत्रित विजेता खिलाड़ी- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें