कलायत। सुरभि निष्काम सेवा जागरण मंडल ने सोमवार को राजकीय मिडिल स्कूल कलायत में पहली से आठवीं कक्षा तक के करीब 140 जरूरतमंद बच्चों को परिवार के सदस्य की तरह गर्म वस्त्र भेंट किए गए। प्रधानाचार्य दलशेर सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने की। इस मौके पर मंडल महासचिव बीरभान निर्मल, निशीकांत शर्मा, मेघराज राणा, विनोद गर्ग, प्रवीण राणा, विपिन गर्ग, लाजपत राय सिंगला, रणबीर शास्त्री, बिजेंद्र सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे। संवाद