फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंडर 19 बॉक्सिंग में कैथल की निशिता, पायल, नैंसी, प्रिया, कृषिता और याशी आज खेलेंगी फाइनल

विज्ञापन
बॉ​क्सिंग के सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्कूली महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देर रात तक सेमीफाइनल मुकाबले हुए। अंडर-19 वर्ग में कैथल की निशिता, पायल, नैंसी और याशी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। अब शुक्रवार को इन खिलाड़ियों के बीच खिताबी मुकाबले होंगे। वहीं अंडर-17 वर्ग में वीरवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें जीत दर्ज करने वाली खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 वर्ग के फाइनल मुकाबले भी शुक्रवार को होंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद राणा और सहायक शिक्षा अधिकारी खेल रमेश चहल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतियोगिता के बेहतर आयोजन के लिए डीपीई एवं बॉक्सिंग कोच विक्रम ढुल, बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह, अमरजीत, कोच प्रशांत राय और डीपीई सुनील पांचाल को बधाई दी।

अंडर-17 में इन खिलाड़ियों ने जीते मुकाबले
40 किलोग्राम में जींद की मन्नत ने रोहतक की सिमरन को हराया। 42 किलोग्राम में झज्जर की नियति ने करनाल की खुशी को पराजित किया। 44 किलोग्राम में गुरुग्राम की तन्वी ने अंबाला की सोनाली को हराया। 48 किलोग्राम में सोनीपत की दिशा ने पंचकूला की इस्साना को पराजित किया। 50 किलोग्राम में गुरुग्राम की कविता ने झज्जर की इशिका को हराया। 52 किलोग्राम में हिसार की यशिका ने चरखी दादरी की संवि को पराजित किया। 54 किलोग्राम में रेवाड़ी की साक्षी ने रोहतक की पायल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


अंडर-19 में कैथल की खिलाड़ियों का दबदबा
अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में 45 किलोग्राम में कैथल की निशिता ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। 54 से 57 किलोग्राम में कैथल की पायल ने मुकाबला जीता। 51 से 54 किलोग्राम में कैथल की नैंसी ने जीत हासिल की। 64 से 66 किलोग्राम में कैथल की याशी ने मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा अलग-अलग भार वर्गों में पंजाब की कौशिका, भिवानी की काफी, सोनीपत की वंशिका, फतेहाबाद की सुखनीत, कैथल की प्रिया जींद की मुस्कान, कैथल की कृषिता, फरीदाबाद की अदिति और भिवानी की अनुशिका ने भी मुकाबले जीते।

बॉक्सिंग के सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें