फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पार्षद पद के लिए कलायत नगर पालिका से चार व पूंडरी से तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल, कलायत, पूंडरी। नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया का तीसरा दिन रहा। तीसरे दिन भी पार्षद पद के लिए ही उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इसमें कलायत नगर पालिका से चार व पूंडरी नगरपालिका से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। तीनों नगर पालिकाओं में अब तक पार्षद पद के लिए नौ उम्मीदवारों ने नामांकन किया जा चुका है। बता दें कि भाजपा की टिकट वितरण के चलते अभी तक तीनों में से किसी भी नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं हो पाए हैं। ऐसे में अभी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले आजाद उम्मीदवार भाजपा के प्रत्याशी का उम्मीदवार का इंतजार रहे है। ऐसे में जिले में तीन नगर पालिकाओं में तीन दिन में पार्षद पद के लिए ही केवल नौ नामांकन आए हैं। जबकि सीवन नगर पालिका के लिए अभी तक नामांकन नहीं आए हैं। वहीं, शनिवार को नामांकन प्रक्रिया का चौथा दिन रहेगा। अब इस प्रक्रिया में महज दो दिन ही बचे हैं। ऐसे में आज तीनों नगर पालिका में नामांकन करने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रीति ने बताया कि निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चल रही है, जो 17 फरवरी तक राजपत्रित अवकाश को छोड़कर सभी कार्य दिवसों में सुबह 11 से शाम तीन बजे तक जारी रहेगी। शुक्रवार को पूंडरी नगर पालिका से पार्षद पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें वार्ड नंबर एक से सतीश कुमार, पांच से सचिन व छह से किरण देवी ने अपना पर्चा भरा। इसी प्रकार कलायत नगर पालिका से पार्षद पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें वार्ड नंबर एक से रेनू धानिया, पांच से प्रभात, नौ से जगदीश व वार्ड नंबर 14 से पूनम ने अपना नामांकन भरा। सीवन नगर पालिका में प्रधान व पार्षद पद के लिए कोई नामांकन नहीं आया। बताया कि कलायत नगर पालिका चुनाव के लिए कलायत एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र जमा प्राप्त किए जा रहे हैं। पूंडरी नगर पालिका चुनाव के लिए पूंडरी नगर पालिका व सीवन नगर पालिका के लिए सीवन नगर पालिका कार्यालय में नामांकन पत्र जमा करवाए जा सकते हैं। इसके बाद 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। चुनाव के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों, मतदान केन्द्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। दो मार्च को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर 12 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना करवाई जाएगी और इसी दिन चुनाव के परिणाम घोषित होंगे।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें