फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल की उम्र में दसवीं पास, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

Thu, 21 Jan 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ साल की उम्र में दसवीं पास करने वाली सृष्टिका की पढ़ाई का खर्च अब सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास एवं शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने आवास पर बुलाकर सृष्टिका को सम्मानित किया। एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल की छात्रा सृष्टिका ने नौ वर्ष की आयु में दसवीं कक्षा मेरिट में पास की है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पढ़ाई का सारा खर्च सरकार द्वारा वहन करने का वादा किया है। सृष्टिका के दिल्ली से लौटने पर स्कूल में उनका भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री से सम्मानित होने पर सृष्टिका के घर व स्कूल में खुशी का माहौल है।

सृष्टिका की मां मंजू गर्ग ने बताया कि सृष्टिका की उपलब्धि पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने 18 जनवरी को अपने आवास पर बुलाया था। उन्होंने सृष्टिका को सम्मानित किया। सृष्टिका ने उन्हें स्कूल के वार्षिक उत्सव में आने का न्योता दिया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि यदि शीतकालीन सत्र से समय मिला तो वे जरूर स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें