फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 90 करोड़ रुपये से बनाई जाएंगी नौ सड़कें, प्रशासनिक मंजूरी मिली

विज्ञापन
खस्ताहाल कैथल से तितरम मोड़। संवाद
विज्ञापन
कैथल। जर्जर हो चुकी जिले की नौ सड़कों पर 90.03 करोड़ से अधिक खर्च कर इन्हें दोबारा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से एस्टीमेट तैयार कर भेजी गई 96.27 किलोमीटर लंबी इन सड़कों को नाबार्ड ने प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। अब एक महीने के अंदर ही इन सड़कों के टेंडर लगाए जाएंगे। लंबे समय से खराब हालत के कारण ये सड़कें वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी।
इनके बनने से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ पड़ोसी जिलों से संपर्क भी बेहतर होगा। इन सड़कों में सबसे महत्वपूर्ण कैथल आरकेएम पैलेस से तितरम मोड़ तक बनने वाला करीब 12.20 किलोमीटर का टुकड़ा है।
विज्ञापन

इस पर 23.51 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यह सड़क वर्षों से गड्ढों और जर्जर हालत के कारण वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बरसात के दौरान यहां जलभराव और गड्ढों के कारण हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है।
कैथल से तितरम मोड़ महत्वपूर्ण : यह मार्ग कैथल, राजौंद, जींद, हांसी, सिरसा, हिसार, नरवाना और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। साथ ही ये कैथल व आसपास के 100 से ज्यादा गांव के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण रोड है।
विज्ञापन

ऐसे में सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

खस्ताहाल कैथल से तितरम मोड़। संवाद

खस्ताहाल कैथल से तितरम मोड़। संवाद

खस्ताहाल कैथल से तितरम मोड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें