फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय में नहीं थम रहा विवाद

Tue, 07 Jul 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन



एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विश्वविद्यालय में विभिन्न खामियों की शिकायत लगातार जिला प्रशासन को मिल रही है। विश्वविद्यालय के लॉ के विद्यार्थी डीएमसी जारी न होने, प्रॉस्पेक्टस न मिलने व सेमेस्टर के अनुसार फीस वसूली न करने को लेकर डीसी से मिले।

इससे पहले लॉ के विद्यार्थी 22 जून को डीसी से मिले थे। डीसी केएम पांडुरंग से विद्यार्थियों की समस्याओं समाधान के लिए एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय को पत्र भेज दिया है। मंगलवार को विश्वविद्यालय में हुए दुर्व्यवहार को लेकर विद्यार्थी एसपी कृष्ण मुरारी से भी मिले। जिस पर एसपी ने जांच के आदेश जारी कर दिए है।
विज्ञापन


विद्यार्थी सुमित चहल, रविन्द्र कुमार, अश्वनी गोयल, प्रमोद राणा, संदीप शर्मा, नीरज ने बताया कि विश्वविद्यालय में अभी तक कोई प्रॉस्पेक्टस नहीं निकाला है। इसके अलावा परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद भी डीएमसी जारी नहीं की जा रही है। विश्वविद्यालय सेमेस्टर के अनुसार फीस न लेकर विद्यार्थियों से पूरे वर्ष की फीस वसूल रहा है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने बताया कि इस संबंध में जब वह विश्वविद्यालय प्रशासन से मिले तो उन्होंने विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार किया। जिसकी शिकायत एसपी को दी गई है।
एसपी ने बताया कि कुछ विद्यार्थी उनसे मिले हैं। मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें