फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट डोमिनेशन के तहत 350 सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑप्रेशन नाइट डोमिनेशन के तहत रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक अभियान चलाकर 350 सार्वजनिक स्थानों पर जांच की गई व 18 अजनबी व्यक्तियों के पर्चे काटे गए। रात भर की चेकिंग में पुलिस द्वारा 383 दोपहिया वाहन, 220 चौपहिया वाहन, 208 हल्के और 160 भारी वाहनों की जांच की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक का वाहन जब्त यिा गया व 23 हल्के एवं दोपहिया वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार :
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि हेडकांस्टेबल तरसेम कुमार की टीम रात को रामगढ़ मोड़ कलायत पर मौजूद थी। खेत में बने कमरे के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी की पहचान वार्ड नंबर पांच चीका निवासी अमीर खान के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ चीका थाना में पहले भी शस्त्र अधिनियम व कातिलाना हमला के चार मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कलायत थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
40 लीटर लाहण सहित आरोपी काबू :
सीआईए-तीन गुहला प्रभारी सबइंस्पेक्टर जयनारायण ने बताया कि नाइट डोमिनेशन के सबइंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, एसआई कृष्ण कुमार, एचसी ईश्वर सिंह व एचसी राजीव कुमार की टीम ककराला से रसुलपुर टी-प्वांइट पर मौजूद थी। गुप्त जानकारी पर पुलिस द्वारा आरोपी गांव रसुलपुर निवासी लखविंद्र सिंह को काबू किया गया। उसके कब्जे से लोहे के ड्रम से 40 लीटर लाहण बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ सीवन थाना में के दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें