पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले देवेंद्र के मामले में NIA जांच कर रही है। इस दौरान टीम ने कई पहलुओं पर तथ्य जुटाए। टीम ने इस दौरान आरोपी से उसके आईएसआई के संपर्क में आने की वजह और अन्य कई जानकारियां हासिल कीं। डिटेल में पढ़ें खबर...
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कैथल के देवेंद्र के मामले में रविवार को एनआईए की टीम ने साइबर थाना परिसर में पहुंचकर जांच की। इस दौरान टीम ने कई पहलुओं पर तथ्य जुटाए। टीम ने इस दौरान आरोपी से उसके आईएसआई के संपर्क में आने की वजह और अन्य कई जानकारियां हासिल कीं। वहीं, जिला स्तर पर भी इस मामले में एसपी आस्था मोदी की ओर से एक एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें चार सदस्य शामिल हैं। इस टीम की ओर से भी लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
SIT ने कब्जे में लिया टैब
SIT ने आरोपी युवक के मोबाइल के बाद टैब को भी कब्जे में ले लिया है। ऐसे में टैब के डाटा की भी जानकारी जुटाई जाएगी। हालांकि सोमवार को डाटा की रिकवरी हो सकती है। वहीं, आरोपी का रिमांड भी आज खत्म होना है। रिमांड खत्म होने के बाद भी कई खुलासे हो सकते हैं।
एसपी कैथल आस्था मोदी ने बताया कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में जांच प्रक्रिया के तहत एनआईए टीम कैथल जिले में आरोपी के गांव गई थी। इस मामले में टीम की ओर से पूछताछ कर तथ्य जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहा देवेंद्र
आरोपी देवेंद्र सिंह पंजाब के पटियाला जिले में पंजाब विश्वविद्यालय से एमए राजनीति शास्त्र की पढ़ाई कर रहा है। इसने विश्वविद्यालय के पास ही अपना कमरा ले रखा था। कमरे पर वह सप्ताह में पांच दिन रहता था, शेष दो दिन के लिए मस्तगढ़ गांव स्थित अपने घर पर आता था। आरोपी के घर में चार सदस्य है। उसकी एक छोटी बहन है, वह भी 12वीं में पढ़ाई कर रही है। उसके पिता गांव में ही खेती करते हैं जबकि उसकी माता एक गृहिणी है।