फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनएचएम कर्मचारियों ने लगाया रक्तदान शिविर

Sat, 17 Aug 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनएचएम कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एनएचएम कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जिला नागरिक अस्पताल के बाहर सांझा मोर्चा हरियाणा कैथल के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 62 कर्मचारियों ने रक्तदान किया और जन सेवा हेतु अपना फर्ज निभाया। पूरे हरियाणा में लगभग 2000 ब्लड यूनिट एनएचएम कर्मचारियों ने रक्तदान किया।

गौरतलब है कि एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 22वें दिन में प्रवेश कर गई। साझा मोर्चा कैथल कार्यकारिणी सदस्य आशीष शर्मा ने बताया कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों की सुध नहीं ली गई है। इससे लेकर पूरे हरियाणा के एनएचएम कर्मचारियों में रोष है व कड़े शब्दों में निंदा की है। इसके साथ-साथ देर रात चली एनएचएम सांझा मोर्चा हरियाणा बैठक में निर्णय लिया गया की आगामी 6 दिनों तक हड़ताल को बढ़ाया। इसके साथ ही आंदोलन को ओर ज्यादा तेज करने का निर्णय लियया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले कर्मचारी आज सरकार की हठधर्मिता के आगे नतमस्तक है। अगर जल्द ही सरकार के द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। कर्मचारी के आंदोलन की रुपरेखा को बदलते हुए एक ठोस निर्णय लेेंगें। जिसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार व प्रशासन की होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के लिए सांझा मोर्चा हरियाणा से महामंत्री जितेंद्र वत्स व मीडिया प्रभारी गौरव सहगल मौजूद रहे और कर्मचारियों को आंदोलन में डटे रहने के लिए कहा। इस मौके पर समस्त एनएचएम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें