फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों की दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Sat, 17 Aug 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने शिरकत की। मुख्यातिथि ने ध्वजारोहण किया व दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मुख्यातिथि प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग रही। वहीं, इंदिरा गांधी स्कूल में तिरंगा लहराकर 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। समारोह का आरंभ स्कूल प्रधान ने पौधरोपण करके किया गया। इसके बाद तिरंगा लहराया, पीटी व डंबल के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति की कविता, भाषण व नृत्य ने संपूर्ण वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इस अवसर पर स्कूल प्रधान जेबी खुरानिया, अमिता खुरानिया व सुभाष शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें