फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनएचएम कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। ऐसे में अब कर्मचारियों का सरकार के प्रति रोष भी लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को एनएचएम के सांझा मोर्चा के आह्वान पर आदेशानुसार जिले में पांच कर्मचारियों ने जिला नागरिक अस्पताल में मुंडन करवाया और इस गूंगी बहरी सरकार के खिलाफ रोष जताया। मुंडन करवाने वाले कर्मियों में विकास शर्मा, महाबीर ड्राइवर, गजे सिंह, सुनील शर्मा, राकेश कुमार फार्मासिस्ट शामिल रहे। अब एनएचएम कर्मियों ने आंदोलन के तहत आगामी रणनीति बनाई है। इसमें 13 अगस्त को सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगेंगे। 14 अगस्त को सड़कों पर उतरकर अपनी मांगों के समर्थन में मार्च निकालेंगे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारी ज़िलों में धरना स्थलों पर रक्त दान करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें