फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जनसेवा को तैयार 162 जनप्रतिनिधि

Sun, 14 Feb 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के बाद जिला परिषद व ब्लॉक समिति सदस्य बने 162 जनप्रतिनिधि अब जनसेवा के लिए तैयार हैं। चुनाव में जीत के बाद 12 फरवरी को करनाल में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद व ब्लॉक समिति के सदस्यों को शपथ दिलवाई गई। इसमें जिले के 21 जिला परिषद सदस्यों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली तो 141 ब्लॉक समिति सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। जिला परिषद सहित छह ब्लॉक समितियों में अब चेयरमैन का चुनाव होना है। इसके लिए नोटिफिकेशन होने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस बार जिला परिषद के लिए चेयरमैन का पद महिला के लिए आरक्षित है इसलिए 21 में से 12 वार्डों में जीतकर आईं महिला पार्षदों में अधिकतर चेयरमैनी के लिए दौड़ में शामिल हैं। साथ ही इनमें से अधिकतर पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

सत्ताधारी दल से ही चेयरमैन चुना जाना लगभग साफ हो गया है लेकिन भाजपा के लिए यह चुनाव आसान नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी के नेता ही अलग-अलग उम्मीदवारों के लिए एढ़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। इसके अलावा छह ब्लॉक समितियों में भी छह चेयरमैन चुने जाने हैं। इसके लिए भी सत्ताधारी दल द्वारा जोर लगाया जा रहा है। कई वार्डों में इन सदस्यों को अपने पक्ष में किया जा चुका है।
विज्ञापन


जिला पार्षद रेनु बाला ने कहा कि वे मेहनत से जनसेवा में जुटेंगी। वार्ड में लोगों की सामूहिक समस्याओं की जानकारी ली जा रही है ताकि जैसे ही वार्ड के लिए ग्रांट स्वीकृत होगी, वहां विकास कार्य शुरू करवाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें