हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के सदस्यों ने अपनी मांगो के समर्थन में बुधवार को बस स्टैंड पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता डिपो प्रधान रामफल शिमला व सुरेश ने की व मंच संचालन महावरा व राजकुमार ने किया।
इस दौरान रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान दलबीर नेहरा व राज्य सचिव जगमोहन ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोडवेज कर्मचारी पिछले कई महीनों से अपनी मांगों के लिए संघर्षरत हैं, जिसमें सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 3519 प्राइवेट रूटों को रद्द करने, दस हजार नई बसों को शामिल करना, एलटीसी का भुगतान व प्राइवेट रूटों को बंद करने जैसी अन्य विभिन्न मांगे शामिल है।
जिसकी ओर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि रोडवेज तालमेल कमेटी आगामी 6 नंवबर को डिपो स्तर पर सभी महाप्रंबधकों का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी मांगो पर कोई विचार नही किया तो 3 दिसंबर को चंडीगढ़ में राज्य परिवहन के कार्यालय का घेराव करके प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर रामपाल नैणा, प्रवीन, रामनिवास, रामफल सिरटा, वीरभान, सुरेंद्र श्योकंद, सुभाष, सुरेश, सतनाम, श्याम लाल कल्याण, बारू राम, बलवान, कृष्ण, अजीत, अमित, रणबीर बालू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।