फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करे सरकार : गुणी प्रकाश

Fri, 22 Jan 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर गुणी प्रकाश ने कहा कि भाकियू स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाकर ही दम लेगी। चाहे इसके लिए कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। इसके लिए भाकियू प्रदेश भर में आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है, जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष गांव फरल में अपने प्रतिष्ठान पर किसानों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने, किसानों के सभी कर्ज माफ करवाने, बिजली की दरें कम करवाने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर दो दिवसीय किसान रैली सम्मेलन 26 व 27 फरवरी को कैथल के हुडा ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
अध्यक्षता पूर्व सांसद व भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह मान करेंगे। बैठक में उनके साथ भाकियू जिलाध्यक्ष सेवा सिंह कौल, नरेश राणा, मलखान सिंह, दलीप सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक मंच पर लाएं जाएंगे सभी संगठन : भाकियू प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि किसान रैली सम्मेलन में प्रदेश भर के सभी किसान संगठनों को एक मंच पर लाया जाएगा। किसान संगठनों के प्रदेशाध्यक्षों, पदाधिकारियों व किसानों को सम्मेलन में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें