फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी में जेल गए सब लोगों को मिले सम्मान

Thu, 21 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने इमरजेंसी के दौरान जेल गए लोगों को सम्मानित करने का फैसला किया है। 26 जनवरी को इन लोगों को ताम्रपत्र दिए जाएंगे। इसके लिए लिस्ट भी तैयार कर ली है लेकिन जिन लोगों के नाम सूची में नहीं हैं, उन्होंने रोष जताया है और गुहार लगाई है कि आपातकाल में जेल जाने वाले सभी लोगों को सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन


मालूम हो कि जिला प्रशासन की ओर से 28 लोगों की सूची तैयार की गई है जो इमरजेंसी के दौरान जेल गए थे। करीब चार माह पहले सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन ने सार्वजनिक सूचना प्रकाशित कर इन लोगों की जानकारी मांगी थी। जो जानकारी प्रशासन को मिली, उस आधार पर यह सूची तैयार कर दी गई लेकिन जानकारी के अभाव में कई लोग ऐसे रह गए हैं, जो जेल में गए थे। उनका नाम इस सूची में नहीं आया है।

जिले से पूर्व विधायक रघुनाथ गोयल, पूर्व मंत्री जगजीत सिंह उर्फ पोहलू, जगत राम, स्व. डॉ. दामोदर वशिष्ठ, चमन लाल सर्राफ, बिशेषर नाथ, गुहला-चीका से कामरेड कुंदन राम सहित दर्जन भर से भी अधिक ऐसे लोग हैं जो इमरजेंसी में जेल में गए थे। उन्हें यह सम्मान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता कामरेड प्रेमचंद ने कहा कि कामरेड कुंदन लाल भी उस समय जेल में गए थे। उन पर डीआईआर के तहत केस दर्ज किया गया था लेकिन प्रशासन द्वारा जारी की गई सूची में उनका नाम नहीं है। उनकी मांग है कि उन्हें भी इस सम्मान से नवाजा जाए। वे जीवित हैं और आजकल गुहला-चीका में रह रहे हैं।

करीब चार माह पहले यह सूची तैयार की गई थी। जेल जाने वाले सभी व्यक्तियों के नाम से सम्मान दिया जाना है। जो लोग सम्मान से वंचित रह जाएंगे, उन्हें भी नियमानुसार सम्मानित किया जाएगा। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

निखिल गजराज, डीसी, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें