फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुहला में सड़कों को फोर लेन बनाने पर खर्च होंगे 100 करोड़ रुपये

Mon, 26 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैथल में आयोजित प्रदेश स्तरीय महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव रैली पर गुहला क्षेत्र को विशेष सौगात देते हुए शहीद उद्यम सिंह चौक को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली चारों सड़कों को फोर लेन बनाने के लिए घोषणा की है।
विज्ञापन


इन चारों सड़कों को चारमार्गी बनाने पर लगभग 100 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी और इनके पूरा होने पर जहां यातायात व्यवस्था सुलभ और दुर्घटना रहित हो जाएगी, वहीं चीका शहर में सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक रविवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से जो नायाब तोहफा इस क्षेत्र को मिला है, उससे यहां का सड़क तंत्र तो मजबूत होगा ही, उसके साथ-साथ यहां हो रहे समग्र विकास को भी नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों के बीचों-बीच डिवाइडर बनाकर फोर लेन किया जाना है, उनमें शहीद उद्यम सिंह चौंक से पटिलाया की तरफ, पेहवा की तरफ, कैथल की तरफ और गुहला की तरफ जाने वाली मुख्य सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब ये सड़के बनकर तैयार होंगी तो जाहिर है कि डिवाइडर पर आकर्षक लाइटों की व्यवस्था भी होगी, जिससे चीका का ये भरापूरा इलाका दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। बाजीगर ने कहा कि गुहला भाजपा के राज में ही गुलाब गढ़ बनेगा।

मात्र एक साल का कार्य अभी सरकार का पूरा हुआ है और ये एक वर्ष भी इस क्षेत्र और पूरे जिले के लिए उपलब्धियों से भरा है। उन्होंने ये भी बताया कि मुख्यमंत्री ने मौजूदा सरकार के सत्तासीन होने के बाद कैथल में अपने पहले आगमन पर शुरूआती दौर में ही इस हलका को राजकीय कन्या महाविद्यालय की जो सौगात दी थी।

विधायक ने मुख्यमंत्री का गुहला को दी गई सौगातों के लिए क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सदैव गुहला हलका के विकास को तरजीह दी है और यहां करवाया जा रहा समग्र विकास इस बात का प्रमाण है। इस मौके पर प्रधान जसविंद्र सिंह जोसन, जिला उपाध्यक्ष सुरता राम शर्मा, महामंत्री गुरनाम सिंह, जयप्रकाश सीड़ा, तरसेम गोयल, अमरीक सिंह नंबरदार, गगन कंबोज, बाबा चंद भूना, सन्नी कालड़ा, मतली राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें