फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद राजकुमार सैनी के बोर्ड पर फेंकी गंदगी

Tue, 05 Jan 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद राजकुमार सैनी के हुडा सेक्टर-19 स्थित कार्यालय की सूचना देने वाले तीन बोर्डों पर अज्ञात लोगों ने गंदगी फेंक दी जिस कारण सांसद समर्थकों में रोष है। वहीं सांसद के प्रवक्ता ने इसे ओछी मानसिकता बताया है। हुडा सेक्टर-19 में सांसद राजकुमार सैनी का कार्यालय है।
विज्ञापन


जहां वे कार्यकर्ताओं और लोगों की समस्याएं सुनते हैं। इस कार्यालय की सूचना देने के लिए तीन मार्गों पर पत्थर के बोर्ड लगाए गए हैं। सोमवार रात को अज्ञात व्यक्तियों ने इन बोर्डों पर गंदगी फेंक दी। मंगलवार सुबह जब लोगों ने इसे देखा तो सांसद समर्थकों में रोष फैल गया।

सांसद समर्थक टेकचंद सैनी, पूर्व सरपंच मांगें राम सहित अन्य ने कहा कि इस तरह की ओछी मानसिकता वाले लोग समाज को तोड़ने का काम करते हैं। सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सांसद के प्रवक्ता कहना है कि यह गलत मानसिकता है। इस तरह के लोग समाज को भड़काने का काम करते हैं। मामले में आवश्यक कार्रवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें