फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल हल्की बारिश की संभावना

Mon, 04 Jan 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम की स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है। पूरा दिसंबर बीत जाने के बावजूद गेहूं की फसल के लिए उचित तापमान नहीं मिल पा रहा है। गेहूं के लिए तापमान में गिरावट जरूरी है। साथ ही कोहरा भी छाया रहना जरूरी है।
विज्ञापन


इस सीजन में दिसंबर बीत चुका है लेकिन अब तक घना कोहरा और बरसात न होने के कारण ठंड भी सामान्य ही है जिस कारण कृषि विशेषज्ञों की चिंताएं बढ़ गई हैं। कृषि विशेषज्ञ का कहना है कि पांच और छह जनवरी को हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

इस बार दिसंबर में बरसात नहीं हो पाई है। अब जनवरी का भी प्रथम सप्ताह बीतने को है। ऐसे में किसान बारिश के इंतजार में हैं। बारिश से जहां गेहूं को सिंचाई योग्य पानी मिल जाता है वहीं ठंडक भी बढ़ती है। इससे गेहूं की फसल को फुटाव के लिए उपयुक्त तापमान मिल जाता है।
विज्ञापन


किसान राममेहर, मनोज कुमार, संजय, राजकुमार ने कहा कि गेहूं की फसल के लिए अच्छी ठंड होना जरूरी है। इस बार ठंड सामान्य ही है। साथ ही बारिश भी नहीं हो पाई जिस कारण गेहूं की फसल में फुटाव कम हो रहा है।

दो दिन से छाया है हल्का कोहरा
रविवार सुबह और सोमवार सुबह दो दिन से हल्का कोहरा छाया रहा जिससे थोड़ी उम्मीद बंधी है। सोमवार को भी सुबह छह से लेकर आठ बजे तक हल्का कोहरा छाया रहा।

वहीं कृषि विशेषज्ञ डॉ. रमेश वर्मा ने कहा कि अगले दो दिन में हल्की बारिश की उम्मीद है। पांच व छह जनवरी को बारिश हो सकती है। यदि बादल छाए रहे तो तापमान बढ़ जाएगा। यदि बारिश हो जाती है तो गेहूं के लिए उपयुक्त तापमान बनने की उम्मीद है। सोमवार का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम लगभग 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें