फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बार्डर पर सिखों का प्रदर्शन

Sat, 24 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले को लेकर शनिवार को सिखों ने संत बलजीत सिंह दादुवाल की अगुवाई में पटियाला-चीका हाईवे स्थित पंजाब बार्डर पर गांव धरमेहड़ी में जोरदार प्रदर्शन किया। पटियाला रोड पर जाम भी लगा दिया। जाम लगने के बाद स्टेट हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन


पंजाब प्रशासन ने रास्ते को डायवर्ट करके हरियाणा व पंजाब की तरफ जाने व आने वाले वाहनों को निकालने की व्यवस्था करवाई। प्रदर्शनकारी सिखों ने सड़क के बीचोंबीच टेंट गाड़ दिया और प्रदर्शन करने लगे। पंजाब के विभिन्न जत्थे बंदियों के आह्वान पर दिए गए धरने का सुबह दस से दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित किया गया था जिसके बाद कुछ गर्म दल के लोगों द्वारा खालिस्तान के नारे लगाने के बाद प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया ।

खालिस्तान के नारों के बीच जारी प्रदर्शन के दौरान सिखों ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंक डाला। प्रदर्शन कर रहे लोगों को संबोधित करते हुए संत दादुवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से इस्तीफे की मांग की और कहा कि बादल सरकार गुरुद्वारों व गुरु ग्रंथ साहिब की सुरक्षा करने में असफल साबित हो रही है।
विज्ञापन


बार्डर पर सिखों की हो रही गतिविधियों के बीच गुहला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और पटियाला रोड पर विशेष नाकाबंदी कर आने व जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरु ग्रंथ साहिब की जगह-जगह हो रही बेअदबी को देखते हुए अपनी अधीनस्थ प्रदेश के सभी गुरुद्वारों में सुरक्षा व्यवस्था को सक्रिय कर दिया है। इस बात की पुष्टि प्रबंधक कमेटी के स्टेट प्रधान जगदीश सिंह झिंडा ने फोन पर की।

उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले के बाद से ही हरियाणा के सभी गुरुद्वारों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गुरुद्वारों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं ताकि ऐसी घटनाओं पर पैनी निगाह रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें