शहीद ऊधमसिंह जयंती के अवसर पर विधायक कुलवंत बाजीगर ने मुख्य चौराहे पर स्थित शहीद ऊधमसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और लोगों द्वारा जयंती अवसर पर आयोजित गतिविधियों मेें भी भाग लिया। लोगों ने शहीद का स्मरण करते हुए शहीद के जन्मदिवस को मनाते हुए लड्डू बांटे।
विधायक कुलवंत बाजीगर ने ऊधमसिंह की शहादत को सलाम करते हुए कहा कि बालक होते हुए ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग में जनरल डायर की जो क्रूरता देखी, उससे विचलित हो बालक ने ओडवायर को सबक सिखाने का संकल्प लिया था। उसका यह संकल्प उस वक्त पूरा हुआ जब कई साल बाद इंग्लैंड जाकर भरी सभा में माइकल ओडवायर को गोलियों से छलनी कर दिया। उन्होंने कहा कि ऊधम सिंह की शहादत ने आजादी में एक नई जान फूंकी।
इस अवसर पर गुहला मंडल के प्रधान मांगेराम जिंदल, पूर्व प्रधान जसविंद्र जोसन, जिला उपाध्यक्ष सूरता राम शर्मा, महामंत्री गुरनाम सिंह, सुरेंद्र गुर्जर, जगीर सिंह सरपंच, गगन कंबोज, हरदीप सिंह, सलीम खान, बबली, रूपराम भूना, पावा राणा, राजेश हरिगढ़, कुलदीप कवारतन, लखा सिंह भाटिया, सेवा सिंह, प्रेमी महिंद्र सिंह, सोहन सिंह मौजूद रहे।
एसएफआई ने भी किया याद
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व भारत की जनवादी नौजवान सभा ने शहीद ऊधमसिंह के जन्मदिवस पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया। शहीद भगत सिंह भवन में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता मंजीत सिंह ने की और मुख्य वक्ता नौजवान सभा के पूर्व राज्य अध्यक्ष प्रेमचंद नगर पार्षद रहे। गोष्ठी में विजय, राजेश, संसार, सुनील कादियान, नरेश, कुलदीप, रोहताश, सीमा, सोमिया व गौरव शर्मा आदि ने श्रद्धांजलि देकर अपने विचार रखे।