फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भाजपा के सच्चे सिपाही : कल्याण

Sat, 26 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हैफेड के चेयरमैन व घरोंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटृर भाजपा के सच्चे सिपाही है। वे प्रदेश को विकास और तरक्की की ओर ले जाएंगे। यह बात उन्होंने गांव कौल में ओमपाल के निवास पर आयोजित सम्मान समारोह में कही।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में अब नया सवेरा हुआ है। पिछली सरकारों ने प्रदेश को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेल दिया था। विकास कुछ ही जिलों तक ही सीमित रह गया था। यह असमानता प्रदेश सरकार जल्द ही दूर करेगी। युवा वर्ग भी सरकार के कामकाज से प्रेरणा लेकर प्रदेश के विकास में अहम योगदान देगा, क्योंकि प्रदेश के युवा वर्ग की भाजपा की सरकार बनाने में अहम योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है। महंगाई कम हुई है। प्रदेश में जमीनी स्तर से योजनाओं को लागू किया जा रहा है। शीघ्र ही जनता को इनका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलकार सिंह गोलन, पूंडरी नगर पालिका के चेयरमैन महाबीर सिंह, ओमपाल कौल, जितेंद्र कुमार बंसल, कृष्ण कुमार, नीरज कौल, कर्मबीर कौल, नरेश सगवाल, जयमल, भाग सिंह कौल,  बाबू राम, प्रवीण कौल, ईश्म सिह सगवाल, बाबू राम, सूबे सिंह कौल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें