फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाणा के दलित की मौत मामले में चौकी प्रभारी सस्पेंड

Sat, 26 Dec 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह के आदेश पर एसपी कृष्ण मुरारी ने पूंडरी पुलिस चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही आयोग ने आदेश दिए हैं कि पूरे मामले की जांच एक हफ्ते में करके आयोग को रिपोर्ट दी जाए। पूंडरी में लड़की भगाने के आरोपी अनुसूचित जाति के युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद परिजनों की शिकायत पर आयोग सदस्य ईश्वर सिंह शनिवार को पूंडरी पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ गांव भाणा का दौरा कर मृतक के परिजनों से पूरे मामले जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव भाणा के दलित युवक की मौत की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इस मामले में चौकी प्रभारी को निलंबित कर पूरे मामले की रिपोर्ट दिल्ली तलब कर ली है। इससे पहले उन्होंने पूंडरी के लोकनिर्माण विभाग के विश्रामगृह में पुलिस अधीक्षक कृष्ण मुरारी से मामले की जानकारी ली।

इसके बाद पूरे प्रशासनिक अमले के साथ मृतक के गांव भाणा पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उधर इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने एसपी कैथल को निर्देश दिए कि चौकी प्रभारी पूंडरी महाबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। मामले की जांच डीएसपी से करवाई जाए। रिपोर्ट भी एक सप्ताह में देनी होगी।
विज्ञापन


ईश्वर सिंह ने मृतक के परिजनों से भी अलग से बातचीत की और गांव म्योली के एक युवक जिसका नाम लड़की भगाने को लेकर पूंडरी चौकी में दर्ज एफआईआर में शामिल हैं, से भी अलग से बातचीत की। मृतक के परिजनों ने उनसे गुहार लगाई की उन्हें न्याय चाहिए। इस मौके पर गांव भाणा में दलित संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे हुए थे। इस मौके पर एसपी कृष्ण मुरारी, नायाब तहसीलदार प्रकाश चंद, डीएसपी सतीश गौतम, निरीक्षक अंग्रेज सिंह व थाना प्रभारी पूंडरी नवीन कुमार भी मौजूद रहे।

यह है मामला
मालूम हो कि पूंडरी पुलिस ने पुलिस चौकी में 23 दिसंबर को दर्ज लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के एक मामले मेें भाणा निवासी ऋषिपाल को पुलिस चौकी में बुलाया था। उसके बाद शाम को परिजन उसे घर ले गए। 24 दिसंबर की सुबह युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पिता ने पूंडरी पुलिस चौकी के कर्मचारियों पर उसके बेटे पर दबाव बनाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में पूंडरी पुलिस चौकी कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
कृष्ण मुरारी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें