फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के परिवार के सदस्य को मिले नौकरी

Mon, 22 Feb 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जातीय संघर्ष को लेकर कलायत की बड़ी चौपाल में सभी जातियों की बैठक हुई। बैठक में प्रशासन की ओर से एसडीएम व तहसीलदार भी शामिल हुए। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वे लोग शांति के पक्षधर हैं पर एक गुट के युवकों ने उनकी दुकानों व वाहनों को जलाया। शनिवार को जिस तरह से कलायत के लोगों पर हमला किया गया व संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया वह स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं ने प्रशासन को कोसते हुए कहा कि दो दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए। उनको कैथल या चंडीगढ़ भेजने के लिए बार-बार गुहार लगाने के बावजूद भी एंबुलेंस तक का प्रबंध नहीं किया गया। लोगों का कहना था कि पुलिस व सेना की मौजूदगी में एक गुट के लोग सरेआम दूसरी बार दो दुकानें व पत्रकारों के मोटरसाइकिल जला गए।

लोगों ने मांग की कि कल की हिंसक घटना में मारे गए पूर्ण सिंह के परिवार को सरकारी नौकरी, घायलों का निशुल्क इलाज व जलाई गई दुकानों का मुआवजा दिया जाए। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि वे सारी मांगें सरकार तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें