संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला बार एसोसिएशन की ओर से सोमवार को नवनियुक्त सत्र न्यायाधीश सुभाष मेहला के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। उनके साथ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मोहित अग्रवाल, एसीजे एसडी वीरेन कादयान, डीएलएसए के सचिव सीजेएम कंवल कुमार का भी स्वागत किया गया।
साथ ही यहां से तबादला होकर जाने वाली एसीजे एसडी रेखा चौधरी के सम्मान में विदाई दी गई। बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा, उप प्रधान हेमराज वधवा, सचिव सचिन सिंघल, सहसचिव अमित रोहिला और कोषाध्यक्ष दिनेश भाटिया ने जजों का फूलों से स्वागत किया।
बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा ने सहयोग का आश्वासन दिया। एडवोकेट पीएल भारद्वाज, अरविंद खुराना ने विचार व्यक्त किए। एडवोकेट ज्ञानचंद गुप्ता और राजेंद्र चहल ने चुटकुले और गजल सुना कर वकीलों का मनोरंजन किया। अध्यक्षता सत्र न्यायाधीश सुभाष मेहला ने की। मंच संचालन एसोसिएशन के सचिव सचिन सिंघल ने किया।