फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नवनियुक्त जजों का किया गया सम्मान

Tue, 10 Mar 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। अधिवक्ता परिषद की ओर से जिला बार रूम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त जजों का सम्मान किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज की पहचान महिलाओं के सम्मान और उनकी सक्रिय भागीदारी से होती है। महिला सशक्तीकरण के बिना सशक्त और समृद्ध राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में कंचन माही ने अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाओं ने यह साबित किया है कि वे किसी भी चुनौती का सामना कर सफलता प्राप्त कर सकती हैं। प्रतिभा के बल पर वे नए मुकाम हासिल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष नीलम कश्यप, एडिशनल सेशन जज नंदिता कौशिक, मोहित अग्रवाल, अनुपम मोदी और अमित कुमार गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट अमित राणा, बलबीर बंसल और सचिन सिंघल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें