माता पुरस्कार कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं व विभागीय अधिकारी।
राजौंद। महिला एवं बाल विकास विभाग नेन सोमवार को खंड स्तर पर सर्वोत्तम माता पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन कियाा। इस प्रतियोगिता में सेरधा गांव की मोनिका ने प्रथम स्थान, जखौली की मनीषा ने द्वितीय स्थान तथा कसान गांव की ऋतु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विभाग की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली माता को 4000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली माता को 3000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली माता को 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास अधिकारी राजौंद कंचन बाला ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना था। संवाद
इस अवसर पर कंचन बाला ने कहा कि बच्चों का बेहतर भविष्य माताओं की जागरूकता और जिम्मेदारी पर निर्भर करता है।