फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सेक्टर-18 के पार्कों में लगेंगे नए पौधे

Thu, 19 Feb 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के सेक्टर-18 में हरियाली और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के लिए नगर परिषद की ओर से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए लगभग छह लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है। परियोजना के तहत सेक्टर-18 के सभी पार्कों में नए पौधे और घास लगाई जाएगी, ताकि क्षेत्र को हरा-भरा और आकर्षक बनाया जा सके। इससे लोगों को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से राहत मिलेगी।
अधिकारियों के अनुसार सेक्टर में अब तक लगभग 400 मकान बन चुके हैं। बढ़ती आबादी को देखते हुए अब लोगों के लिए हरियाली और खुले स्थानों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। बच्चों, बुजुर्गों और परिवारों को सुरक्षित व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन

इसके तहत पार्कों की दीवारों की मरम्मत और सजावट भी की जाएगी। साथ ही, पौधारोपण के बाद उनकी नियमित देखभाल और सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि हरियाली लंबे समय तक बनी रहे। पार्कों में बैठने और टहलने के लिए
विज्ञापन

उचित स्थान विकसित किए जाएंगे, जिससे लोग अपने परिवार के साथ समय बिता सकें।
परियोजना के तहत स्थानीय जलवायु के अनुकूल पौधों और घास का चयन किया गया है, ताकि वे आसानी से पनप सकें। पार्कों में ग्रिल भी लगाई जाएगी, जिससे बेसहारा पशु अंदर प्रवेश न कर सकें। इससे पार्क सुरक्षित और सुव्यवस्थित रहेंगे। यह पहल शहर के व्यापक स्वच्छता एवं हरियाली अभियान का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत सभी सेक्टरों को बेहतर और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इससे लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। छह लाख रुपये की लागत से सेक्टर-18 के पार्कों को हराभरा किया जाएगा। आने वाले महीनों में अन्य सेक्टरों में भी इसी प्रकार सौंदर्यीकरण और हरियाली बढ़ाने के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे पार्कों और पौधों की देखभाल में सहयोग करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सके। -दीपक, जेई-एचएसवीपी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें