फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छह जगहों पर बनेंगे नए बिजली सब स्टेशन, 50 हजार उपभोक्ताओं को होगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। छह जगहों पर नए बिजली सब स्टेशन बनेंगे। लंबे समय से कम वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती और ओवरलोड की समस्या से जूझ रहे 50 हजार लोगों को जल्द ही स्थायी समाधान मिलने की उम्मीद है। बिजली विभाग ने जिले में छह नए सब स्टेशनों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। मुख्यालय स्तर से स्वीकृति मिल चुकी है और बजट जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू और स्थिर होगी। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त और नियमित बिजली मिल सकेगी, जिससे फसलों की उत्पादकता पर सकारात्मक असर पड़ेगा। छोटे उद्योगों, दुकानदारों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निर्बाध बिजली मिलने से आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार नए सब स्टेशन पूंडरी, पाई, राजौद, सीवन, कांगथली और चीका में स्थापित किए जाएंगे। इन क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। आबादी और व्यावसायिक गतिविधियों में वृद्धि के कारण मौजूदा ट्रांसफार्मरों और सब स्टेशनों पर अत्यधिक दबाव बन रहा था।
विज्ञापन



लाइन लॉस के साथ बढ़ रही थीं तकनीकी खराबियां
बता दें कि कई गांव और कॉलोनियां दूर स्थित सब स्टेशनों से जुड़े होने के कारण लंबी बिजली लाइनों पर निर्भर हैं। लाइन की लंबाई अधिक होने से वोल्टेज में उतार-चढ़ाव, लाइन लॉस और तकनीकी खराबियां बढ़ रही थी। यही वजह है कि उपभोक्ताओं को बार-बार कटौती और लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से गर्मी और धान सीजन के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। नए सब स्टेशनों के बनने से बिजली लाइनों की दूरी कम होगी और सप्लाई का वितरण स्थानीय स्तर पर नियंत्रित किया जा सकेगा। इससे तकनीकी नुकसान कम होगा और ओवरलोड की समस्या में भी राहत मिलेगी। विभाग का अनुमान है कि लाइन लॉस में उल्लेखनीय कमी आएगी, जिससे राजस्व में भी सुधार होगा।




तीन लाख 72 हजार उपभोक्ता
जिले में तीन लाख 72 हजार उपभोक्ता शामिल है। गुहला, सीवन, कलायत, राजौंद, पूंडरी, ढांड, व कैथल ब्लाॅक के 293 गांव में बिजली की सप्लाई हो रही है। 293 गांवों में से 284 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन




प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू : सोमबीर
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता सोमबीर भालोठिया ने बताया कि बिजली निगम ने जमीन चिन्हित कर ली है। तकनीकी सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया है। बजट जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नए सब स्टेशनों के निर्माण से जिले की बिजली व्यवस्था मजबूत होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण सेवा मिल सकेगी। चौशाला गांव, माजरी व मुन्नारहेड़ी में तीन नए बिजली घर बनकर तैयार हो गए है। गर्मी के सीजन से पहले इने भी चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें