फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नई अनाज मंडी को मिलेगा नया प्रधान, 20 को चुनाव

Tue, 18 Mar 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाखौली अड्डा स्थित अग्रसेन धर्मशाला में सोमवार को नई अनाज मंडी एसोसिएशन के आढ़तियों ने बैठक हुई। इसमें आढ़तियों ने एसोसिएशन का चुनाव 20 मार्च को करवाने का निर्णय लिया। साथ ही नामांकन भी प्रक्रिया शुरू की गई। इसके तहत पूर्व प्रधान कृष्ण मित्तल व कृष्ण गोयल ने नामांकन पत्र भरा।

चुनाव के लिए राजेंद्र खुराना आढ़ती को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव 20 मार्च को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बैलेट पेपर पर होगा। इसके लिए अग्रसेन धर्मशाला में स्थान निर्धारित किया गया है। इसी दिन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी मंडी आढ़तियों को सूचना दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कैथल मंडी में आढ़तियों के 531 वोट हैं। ज्यादा से ज्यादा आढ़तियों की वोटिंग करवाने का प्रयास किया जाएगा। चुनाव को लेकर तैयारी की जा रही हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही परिणाम भी घोषित किया जाएगा। जिस आढ़ती की तरफ चौकीदारा बाकी है और यदि वह 18 मार्च दोपहर दो बजे तक देता है तो वह अपना वोट पा सकता है, अन्यथा उसको वोट डालने का हक नहीं होगा।

ऐसे हुई चुनाव की घोषणा ः बैठक में सबसे पहले पूर्व प्रधान राम कुमार ने बैठक को संबोधित किया। इसके बाद प्रधान पद से इस्तीफा दिया। पवन कोटड़ा ने कहा कि मुनीष मित्तल मार्केट के आढ़ती लगातार चौकीदारा देते हुए आ रहे है, लेकिन इसके बावजूद उनकी मार्किट में चौकीदार नही दिए जाते। यदि अब की बार उनकी मार्केट में चौकीदार नही दिए गए तो वे आगे चौकीदारा नहीं देंगे, बेशक से उनके वोट काट दिए जाएं।

इसी दौरान मंडी के आढ़ती श्रीचंद ने सर्वसम्मति के लिए पूर्व प्रधान कृष्ण मित्तल के नाम का प्रस्ताव रखा तो कुछ आढ़तियों ने स्वागत किया तो कुछ ने विरोध किया। जिस पर कार्य कारी प्रधान राजेंद्र खुराना ने चुनाव करवाने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


इस मौके पर बैठक मेंं जिला मंडी प्रधान अश्वनी शोरेवला, भाजपा नेता अमरजीत छाबड़ा, अतिरिक्त मंडी प्रधान सोहन ढुल, पूर्व मंडी प्रधान कृष्ण मित्तल, शीशपाल गोयल उर्फ कृष्ण गोयल, धनी राम, ईश्वर जैन, रामनारायण जाखोली, मोहन बंसल, जसमेर ढ़ांडा, दीप चंद, मोहन लाल आदि आढ़ती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें