सीवन। भाजपा नेता बालकृष्ण मोरे ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर मोरे ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश व प्रदेश में विकास कार्यों के नए-नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। डिजिटल इंडिया से हर घर इंटरनेट क्रांति का हिस्सा बना है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता से भारत की ताकत बढ़ी, स्वच्छ भारत अभियान ने देश को स्वच्छता की ओर अग्रसर किया। काशी, अयोध्या व महाकाल कॉरिडोर से सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान मिली। कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाकर पारदर्शी शासन स्थापित किया गया। सरकारी नौकरियां बिना पर्ची व बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर दी जा रही हैं। आने वाले समय में दो लाख नौकरियां योग्यता के आधार पर दी जाएंगी। इस अवसर पर उनके साथ कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।