फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पत्नी की हरकत पर पड़ोसी का ताना, पति ने दी जान

Wed, 31 May 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के एक गांव में पत्नी की हरकत पर पड़ोसी ने ताना मारा तो पति ने जहर खा लिया। घर वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। चर्चा के अनुसार, पत्नी प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी लेकिन वह वापस आ गई। इसी बात पर पड़ोसी ने पति को ताना मारा तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन


घर वालों ने पत्नी, उसके प्रेमी और पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि पत्नी के वापस आने पर पड़ोसी ने मजाक उड़ाया तो युवक ने खुदकुशी कर ली।

मृतक के भाई ने पुलिस से बताया कि बड़ा भाई सरकारी स्कूल में चौकीदार का काम करता था। शादी करीब आठ-नौ साल पहले बिहार की निवासी युवती के साथ हुई थी। उनके दो लड़के एक सात और दूसरा छह साल का है। घर वालों का आरोप है कि विवाहित महिला का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


भाई ने बताया कि दो दिन पहले 27 मई को दोनों कहीं चले गए। उन्हें ढूंढा

गया पर वे नहीं मिले। दोनों रात भर बाहर रहे। इसी बात से पति परेशान हो गया था।

घर वालों ने बताया कि अगले दिन विवाहिता वापस घर आ गई। उनका आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने महिला के पति को ताना दिया तो उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए जहर खा लिया। वे उसे कैथल के एक अस्पताल में लेकर गए। इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। एसआई सुभाषचंद्र ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें