फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Result Haryana: कैथल का लक्ष्य प्रदेश में टॉपर, ऑल इंडिया 71वीं रैंक

Wed, 14 Jun 2023 11:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

लक्ष्य ने कहा कि ध्यान से पढ़ना ही सफलता का मंत्र है। परसेंटाइल स्कोर के अनुसार लक्ष्य ने फिजिक्स में 99.94, कैमिस्ट्री में 99.99 व बायोलॉजी में 99.84 प्रेसेंटाइल हासिल किया है। 
विज्ञापन
नीट परीक्षा मेें 710 अंक लेने वाले छात्र लक्ष्य को खुशी से मिठाई खिलाते पिता सुरेंद्र व अन्य परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल की गोबिंद कॉलोनी के निवासी छात्र लक्ष्य गर्ग ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) में ऑल इंडिया 71वीं रैंक हासिल कर हरियाणा में टॉप किया है। लक्ष्य ने 720 में से 710 अंक प्राप्त कर माता-पिता व जिले का नाम रोशन किया है। परसेंटाइल स्कोर के अनुसार लक्ष्य ने फिजिक्स में 99.94, कैमिस्ट्री में 99.99 व बायोलॉजी में 99.84 प्रेसेंटाइल हासिल किया है।

विज्ञापन


बातचीत के दौरान लक्ष्य ने बताया कि उसने कैथल के डीएवी स्कूल से 12वीं कक्षा पास की है। 12वीं कक्षा में लक्ष्य जिले का टॉपर रहा। इसके साथ ही उसने करीब दो वर्ष पहले एनईईटी की तैयारी शुरू की थी। पहले जेईई मेंस में भी उसने 99.45 परसेंटाइल प्राप्त की थी। अब एनईईटी की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। लक्ष्य ने बताया कि वह रोजाना 12 से 15 घंटे तक लगातार पढ़ाई करता रहा। स्कूल के समय के साथ-साथ कोचिंग को भी समय दिया और उसके बाद घर पर आकर भी पढ़ाई की।

लक्ष्य ने बताया कि उसने एनसीईआरटी की पुस्तकों के माध्यम से ही यह उपलब्धि पाई है। उसने बार-बार पुस्तकों का अध्ययन किया। प्रत्येक शब्द और वाक्य को गहनता से समझ कर पढ़ाई की। अगर फिर भी कोई संशय रहता था तो वह शिक्षकों से इस संबंध में विचार-विमर्श करता रहा। अब वह देश के जाने-माने संस्थानों में से किसी में एमबीबीएस की पढ़ाई करेगा।
विज्ञापन


पिता की है सेनेटरी की दुकान
लक्ष्य ने बताया कि उसके पिता सुरेंद्र कुमार की शहर में सेनेटरी की दुकान है। मां सरोज देवी गृहिणी हैं। उसके अलावा परिवार में दो बहनें भी हैं, जो विभिन्न संस्थानों में जॉब करती हैं। परिवार व शिक्षकों ने भी उसका पूरा सहयोग किया। उसने अपने परिवार को सफलता का श्रेय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें