कैथल। सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अंतर-विश्वविद्यालय महोत्सव में नीलम विश्वविद्यालय की स्किट टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसी क्रम में प्रारंभिक सांस्कृतिक झांकी (इंट्रोडक्टरी कल्चरल प्रोसेशन) में टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया है। इस सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिसर में विजेता टीम के स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रबंधन के चेयरमैन संदीप चहल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. बलराज ढांडा और डायरेक्टर डॉ. संदीप चहल ने टीम के सदस्यों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद