फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलियाणा में चार उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर

विज्ञापन
21-कैथल। गांव गुलियाना पंचायत चुनाव पर चर्चा करते हुए ग्रामीण। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। फौजियों के गांव के नाम से मशहूर राजौंद ब्लॉक के गांव गुलियाणा में सरपंच पद के लिए कांटे की टक्कर मुख्यत: चार उम्मीदवारों में दिखाई दे रही है। 3800 से ज्यादा वोट वाले गांव में सरपंच पद के उम्मीदवार सुनील, सुखदेव, सन्नी व पवन कुमार में मुख्य मुकाबला बताया जा रहा है। ग्रामीण मजेंद्र, रामफल, सरुपा, सोमपाल, राजबीर, अनिल कुमार ने बताया कि गांव में वैसे उम्मीदवारों की संख्या पांच है लेकिन मुख्य मुकाबला चार में ही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव को विकास की ओर ले जाने वाला सरपंच को चुनेंगे। गांव में पिछले कई सालों से शराब व डीजे पर पाबंदी लगी हुई है। इस कारण ही गांव ने 400 से अधिक फौजी भर्ती हुए है। शराब बेचने वालों पर पहले की पंचायत स्तर पर 11 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। नशा को दूर करने वाला व पढ़ा लिखा सरपंच इस बार चुना जाएगा। सरपंच पद के लिए 12वीं पास तीन व 10वीं पास दो उम्मीदवार हैं। अनुसूचित जाति के लिए गांव की सीट रिजर्व है।
यह है गांव का मुख्य मुद्दा
ग्रामीणों अनुसार गांव में पीने का पानी जनसंख्या के हिसाब से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। गर्मी का सीजन शुरू होते ही पानी की समस्या गांव में गंभीर हो जाती है। गांव की महिलाओं को मटके सिर पर रखकर इधर-उधर से पानी लाना पड़ता है। गांव की गलियों की हालात खस्ताहाल है। लगभग गलियां टूट चुकी है। बारिश के समय में पानी निकासी गांव का मुख्य मुद्दा बना हुआ है। हल्की सी बारिश में गांव के तालाब ओवरफ्लो हो जाते हैं। पानी निकासी का प्रबंध नहीं है। गांव के खिलाड़ियों की ओर से तैयार किए गए स्टेडियम में पानी का प्रबंध भी नहीं है। खिलाडिय़ों को इधर-उधर से पानी लेकर आना पड़ता है। रोडवेज की बस भी दो किलोमीटर दूर आकर जींद कैथल मार्ग से लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें