फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनडीआरएफ ने काकौत और सेगा में सिखाए आपदा से बचाव के गुर

विज्ञापन
विद्या​र्थियों को आपदा बचाव के बारे में जानकारी देते विशेषज्ञ। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। सातवीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल यानी एनडीआरएफ बठिंडा की टीम ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काकौत और गांव सेगा में आपदा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए। टीम कमांडर सब-इंस्पेक्टर रेख सिंह मीणा के नेतृत्व में विद्यार्थियों, स्टाफ और ग्रामीणों को आपदा के समय बचाव के उपाय बताए गए। स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्टाफ को प्राथमिक उपचार, ड्रेसिंग-बैंडेजिंग, रक्तस्राव रोकने और घायलों को सुरक्षित तरीके से उठाकर अस्पताल पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया गया। टीम ने कंबल, टी-शर्ट और बोरी जैसी उपलब्ध सामग्री से स्ट्रेचर बनाने और खाली बोतलों, डिब्बों व अन्य घरेलू सामान से फ्लोटिंग डिवाइस तैयार करने की जानकारी दी। फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का अभ्यास भी करवाया गया। गांव सेगा में ग्रामीणों को भूकंप, आगजनी, बाढ़, आकाशीय बिजली, आंधी-तूफान, लू और सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। ग्रामीणों को उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग करने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्राचार्या और सरपंच ने कार्यक्रम की सराहना की।

विद्यार्थियों को आपदा बचाव के बारे में जानकारी देते विशेषज्ञ। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें