फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 करोड़ युवाओं को बिना गारंटी के दिया गया ऋण

विज्ञापन
कैथल। जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद नायब सैनी - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
महिला समाज सुधार समिति द्वारा कौशल विकास दिवस के अवसर पर चंदाना गेट सैनी धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सांसद नायब सैनी ने भाग लिया। वहीं जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री संजय भारद्वाज, पार्षद ज्योति सैनी, कैलाश भगत, संजय चौधरी, श्याम बंसल, नरेंद्र जिंदल, नरेद्र जिंदल, विनोद गर्ग सीए ने भी अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन

समिति की ओर से रमनदीप कौर व सदस्य महिलाओं ने बताया कि समिति 2012 से महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। समिति के माध्यम से नगर में सात स्थानों पर कोर्स चलाए जा रहे हैं। ताकि महिलाएं इन केंद्रों में ट्रेनिंग लेकर अपना रोजगार चला सके। अतिथिगणों ने इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। जिसमें लड़कियों द्वारा बनाए गए उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि नायब सैनी ने कहा कि यह महिला सशक्तिकरण का एक अनूठा उदाहरण है। पीएम मोदी का भी यही सपना है कि हर व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा हो। यही कारण है कि मुद्रा योजना के तहत अभी तक 11 करोड़ ऋण देकर युवाओं को रोजगार दिए गए हैं। इसी तरह से कई अन्य योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने लड़कियों के उत्थान के लिए 2.50 लाख रुपये की अनुदान राशि देने का भी ऐलान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं आयोजन समिति प्रधान रमनदीप कौर ने की थी। प्रेमचहल, तरनजीन, गोपाल सैनी, प्रवीन, कैलाश, ज्योति सैनी व आदि सदस्य शामिल थे। समिति द्वारा 201 पौधे भी वितरित किए गए। पौधा रोपण सांसद द्वारा किया गया।
जल्द मिलेगी रेल लाइन को मंजूरी : सैनी धर्मशाला में मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद नायब सैनी ने कहा कि उन्हें संसद में पहले ही सत्र में 6-7 बार अपने क्षेत्र की आवाज उठाने का अवसर मिला। जिसमें कुरुक्षेत्र में ऐलीवेटेड रेलवे ट्रैक की समस्या का समाधान हुआ। उन्होंने कुरुक्षेत्र से पटियाला वाया पिहोवा व चीका रेल लाइन की भी मांग रखी है। उम्मीद है कि यह मांग जल्द पूरी हो जाएगी। पिहोवा धार्मिक दृष्टि से देश भर में प्रसिद्ध है। वहीं चीका में मार्बल की मार्केट के चलते व्यापारी व अन्य लोगों को काफी लाभ मिलेगा। सांसद ने विपक्ष के आरोपों को नकारते हुए कहा कि कुलदीप बिश्नोइ व अन्य कांग्रेसी नेताओं पर जो कार्रवाई हो रही है, वह एजेंसियों व न्यायालय के आदेशों की अनुपालना में हो रही है। इसमें भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। अपने कृत्यों को छुपाने की लिए भाजपा पर आरोप लगाए जा रहे हैं।

कैथल। प्रदर्शनी में हिस्सा लेते हुई महिलाएं- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें