जिले भर में रविवार का नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा जिले के छह ब्लॉक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कैथल ब्लॉक में दो परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। जिसमें करीब एक हजार कक्षा पाचवीं करने वाले विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बना रखी थी। डिप्टी डीईओ शमशेर सिरोही ने बताया कि कैथल के ब्लॉक में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दो परीक्षा सेंटर बनाए गए थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 480 आस-पास विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। इस परीक्षा में कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में दाखिला मिलेगा।
296 विद्यार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छटी कक्षा में प्रवेश पाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय परीक्षा संपन्न हुई। खंड शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर चल रही परीक्षाओं का जायजा लिया। नवोदय विद्यालय की ओर से नरेश कुमार व मनजीत ने बताया कि राजौंद में परीक्षा के लिए दो सेंटर बनाए गए थे। केंद्र नंबर वन में 346 विद्यार्थियों ने परीक्षा देनी थी जिसमें केवल 296 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी जबकि 50 विद्यार्थी अग्रस्थत रहे। इसी तरह केंद्र नंबर टू रा.क.व.म. विद्यालय में 322 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देनी थी जिनमें केवल 290 परीक्षार्थी ही परीक्षा में बैठे जबकि 32 विद्यार्थी परीक्षा में नहीं पहुंचे। परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई। खंड शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह ने बताया कि परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिला दिया जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्य चंद्रशेखर, सुरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, शंकर स्वरूप शर्मा, सुखदेव जांगड़ा मौजूद रहे।
668 छात्र-छात्राओं ने दी प्रवेश परीक्षा
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। कलायत के कन्या वरिष्ठ व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा सेंटर बनाए गए थे। नवोदय विद्यालय की और से आई पर्यवेक्षक जसविंद्र कौर ने बताया कि नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिला दिया जाता है। छठी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक प्रत्येक कक्षा में 80 छात्रों को लिया जाता है। परीक्षा के लिए कुल 786 छात्र छात्राओं ने आवेदन किया था। जिनमें से कुल 668 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी है।